पिलखुवा निवासी अरशद ने केरल में आयोजित नेशनल आर्म रेसलिंग में जीते दो गोल्ड मेडल

पिलखुवा निवासी अरशद ने केरल में आयोजित नेशनल आर्म रेसलिंग में जीते दो गोल्ड मेडल
हापुड़।
पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी हमीद चौक निवासी अरशद अंसारी ने केरल के त्रिसुरा में आयोजित नेशनल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
अरशद के पिता शहजाद अंसारी ठेला चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अरशद पिछले तीन सालों से आर्म रेसलिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों में प्रतियोगिताएं खेलीं। स्टेट प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनका नेशनल के लिए चयन हुआ। मोहल्ले के उस्ताद सुहैब से इस खेल की जानकारी मिलने के बाद अरशद ने उनसे प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अरशद बाइक मिस्त्री की दुकान पर काम करके पैसे जोड़ते हैं। उनके बड़े भाई फरदीन भी उनका साथ देते हैं। श वापस लौटने पर नगरवासियों ने फूलमाला पहनाकर अरशद का स्वागत किया।












