News
पिलखुवा टोल टैक्स पर लगाया सात लाख रुपए का जुर्माना,मचा हड़कंप

पिलखुवा टोल पर लगाया सात लाख रुपए का जुर्माना,मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित टोल टैक्स पर यात्री से अभद्रता व सोने की अंगूठी जबरन उतरवाने के मामले में एन एच ए आई ने पिलखुवा टोल पर सात लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जिससे टोलकर्मियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी एक युवक एक सप्ताह पूर्व टोल टैक्स से गुजरा,तो फास्टटेग खराब होने पर टोलकर्मियों ने यात्री से अभद्रता करते हुए उनकी अंगूठी छीन ली थी।
इस घटना की शिकायत पर एन आईए एच ने टोल पर सात लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया।