ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

बघिर कल्याण संस्था हापुड़ ने मनाया संस्था का 11 वां स्थापना दिवस, गांधी जयंती पर दी बापू को श्रद्धांजलि, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर संस्था के पदाधिकारियों ने किया याद

बघिर कल्याण संस्था हापुड़ ने मनाया संस्था का 11 वां स्थापना दिवस, गांधी जयंती पर दी बापू को श्रद्धांजलि, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर संस्था के पदाधिकारियों ने किया याद.

हापुड़। 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को बघिर कल्याण संस्था हापुड़ ने संस्था का 11 वां स्थापना दिवस एसएसवी डिग्री कांग्रेस में मनाया। जहां संस्था के पदाधिकारियों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डिसेबल्ड हेल्पलाइन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास शर्मा मुख्य वक्ता और संरक्षक के रूप में एवं विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के सचिव व दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य भागीरथ उर्फ भरत लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। डिसेबल्ड हेल्पलाइन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास शर्मा ने बघिर संस्था के लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार बघिर समाज के सहयोग के लिए मंडल स्तर पर एक स्कूल खोले जिससे उन्हें उचित शिक्षा दी जा सकें। साथ ही उनकी रक्षा के लिए एक मैसेज हेल्पलाइन खोली जाएं। विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के सदस्य भागीरथ शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि आज पूरा देश सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती मना रहा हैं। उन्होंने कहा कि बापू ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका था और आज बापू के संघर्ष का ही परिणाम हैं जिस कारण आज हम लोग आजादी से अपना जीवन जी रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को भी संस्था के पदाधिकारियों ने याद किया और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दिव्यांग जनों के साथ साथ बघिर समाज भी आगे बढ़े। समाज में उनकी अपनी खुद की पहचान हो और समाज में खुद को मजबूत करने के लिए सरकार कड़ा से कड़ा कदम उठाएं। संस्था के पदाधिकारियों ने केक कराकर संस्था का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें पुष्प भेंट किया। विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल को संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बघिर संस्था की महासचिव मनीषा पवार ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं बघिरों को मुख्य वक्ताओं की कही बातों को बघिरो की भाषा में अनुवाद के जरिए समझाया। इस दौरान रितेश गोयल, प्रदीप कुमार, कंचन, सुबोध शास्त्री, सुरेंद्र, गौरव गर्ग, अंकुर अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page