ATMS College of Education Menmoms
News

हथियारों के बल पर बाईकसवार बदमाशों ने दंपती से की लूटपाट,हुए फरार

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम छतनौरा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दंपती से मारपीट कर कुंडल, मोबाइल, अंगूठी, नगदी लूट कर ले गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम अटौला थाना मुंडाली जनपद मेरठ निवासी परमेंद्र पुत्र श्यौदान सिंह अपनी पत्नी नीरज के साथ बाइक पर सवार होकर सिंभावली जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम छतनौरा के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट करते हुए कुंडल, मोबाइल, अंगूठी, नगदी लूट कर ले गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

लूट की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। चौकी प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page