ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthNewsUttar Pradesh

उम्र भर रहना चाहते हैं फिट, तो रोजाना सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें

उम्र भर रहना चाहते हैं फिट, तो रोजाना सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें

लाइफस्टाइल

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अनहेल्दी खानपान की आदतों के कारण आप कई गंभीर बीमारियों को बुलावा देते हैं। अगर आप सुबह उठकर हेल्दी आदतों को फॉलो करते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह कुछ चीजें खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है, साथ ही वजन कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट किन चीजों को खाने से आपकी सेहत को फायदा हो सकता है।

पपीता

पपीता पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह इसे खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा पपीते में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है।

जूस

खाली पेट जूस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके लिए आप सब्जियों का जूस यानी खीरा, चुकंदर और टमाटर का जूस पी सकते हैं। इससे आपके सेहत को काफी फायदा मिलता है।

सौंफ का पानी

सौंफ के बीज से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं, तो इससे सूजन, अपच और गैस की समस्या कम हो सकती है।

केला

पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन के लिए लाभदायक है। अगर आप सुबह खाली पेट केला खाते हैं, तो शरीर को उर्जा मिलती है।

भिगे हुए अंजीर और किशमिश

खाली पेट भिगे हुए अंजीर और किशमिश खाने से पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।

नींबू पानी

नींबू पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। इसे रोजाना खाली पेट पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्किन के लिए भी लाभदायक है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page