M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पत्रकार की हत्या पर रोष,आर्थिक सहायता को ज ्ञॉपन

हापुड़। प्रतापगढ़ में पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में शहर के पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया और राज्यपाल को संबोेधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरिफ अंसारी ने कहा कि यूपी में पत्रकार पूरी तरह असुरक्षित है। खबर लिखने व चैनल पर दिखाने के लिए अपनी जान जोखिक में डालकर पत्रकार फील्ड में रहता है। माफिया, गुंडे आदि पत्रकार को मारने व डराने धमकाने का काम करते है। पुलिस प्रशासन भी पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सुलभ श्रीवास्तव की हत्या माफिया राज व पुलिस की लापरवाही का परिणाम है।
इस दौरान पत्रकारों ने राज्यपाल से स्व. पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने, बच्चों की शिक्षा निशुल्क कराने तथा 50 लाख रू की आर्थिक मद्द दिलाए जानेे की मांग की। पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है लेकिन इस सरकार में पत्रकार ज्यादां असुरक्षित दिखाई दे रहा है। पत्रकारों को लेकर सरकार गंभीर बने।

ज्ञापन देने के दौरान सुनील गिरि, देवेंद्र शर्मा, शिव कुमार रावत, रवि कुमार, अमित गुर्जर, आलम, मोहित चैधरी, पुष्पेंद्र कुमार, चरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page