पत्नी का वीडियो कॉल पर बातचीत करने का विरोध करने पर प्रेमी ने दी पति को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक परिचित युवक पर उसकी पत्नी से वीडियो काल पर बात करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 दिसंबर की रात उसकी पत्नी मोबाइल फोन पर जिला मेरठ के गांव बड़ा हसनपुर निवासी पप्पू उर्फ पप्पू डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। जब पीड़ित ने दोनों को बात करते हुए देखा तो उसने तुरंत इसका विरोध किया और पत्नी से आरोपी से बातचीत बंद कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी पप्पू डॉक्टर ने उसके मोबाइल फोन पर ऑडियो कॉल कर गाली-गलौच शुरू कर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी पप्पू डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












