HapurNewsUttar Pradesh
पति को जमानत देने के विरोध में थानें के गेट पर पत्नी के जहर खाने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति द्वारा दहेज की मांग से क्षुब्ध होकर पति को थानें में बंद करवाने व जमानत पर घर आने से क्षुब्ध पत्नी ने थाने के गेट पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया ।
जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर के घोड़ा बछेड़ी की पूनम की शादी गालंद के भूपेंद्र से हुई थी। पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर पूनम ने कोतवाली के गेट पर उसने जहर खा लिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौराज सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।












