ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

नौकरी व शादी का झांसा देकर युवती से रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र के
एक गांव की युवती के साथ युवक ने नौकरी दिलाने का बहाना देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक युवती ने बताया कि 21 फरवरी को गांव में रहने वाला पवन घर पहुंचा और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर देख उसकी नौकरी दिलवाने की बात की। जिसके बहकावे में आकर युवती उसके साथ नौकरी के लिए बरेली पहुंच गई। जहां पर उसको कई दिन साथ रखा। जहां पर युवती ने उससे नौकरी लगवाने की बात कही। जहां पर युवक ने टालमटौल करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी पीड़िता को गढ़ कोतवाली के गांव अल्लाबख्शपुर ले गया और वहां पर डेढ़ माह एक कमरे में रखा और वहां पर दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम
देता रहा। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने विरोध करने पर दुपट्टे से गले पर वार कर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ने कहा कि दो लाख रुपये दे दो, वरना उसके फोटो वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने जब आरोपी की नहीं सुनी तो आरोपी पवन ने उसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page