नोएडा में दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने लगाया पति पर घर से निकालने का आरोप , एफआईआर दर्ज

नोएडा में दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने लगाया पति पर घर से निकालने का आरोप , एफआईआर दर्ज

हापुड़।‌सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला को अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने छोड़ दिया। महिला ने देवर पर छेड़छाड़ और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी महिला ने तहरीर में

उल्लेख किया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले जनपद बुलंदशहर के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ नोएडा रहने चली गई। जहां उसे जानकारी मिली कि पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। महिला अक्सर उनके किराए के घर पर आती थी। इसका विरोध करने पर पति ने बेरहमी से पिटाई की और ससुराल छोड़ गए। महिला ने बताया कि ससुराल में देवर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसकी शिकायत करने पर सास और देवर ने भी उसे पीटा। जिसके बाद आरोपी उसके बेटे को अपने पास रखकर उसे मायके छोड़ गए। आरोपियों ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार ना
लाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version