नेशनल हाईवे- 9 पर दो बाईकों की हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

नेशनल हाईवे- 9 पर दो बाईकों की हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर रविवार को दो बाईकों की हुई जबरदस्त टक्कर में एक बाइकसवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा फरार हो गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा निवासी दीपक शर्मा हापुड़ में मेरिनो इंडस्ट्रीज में काम करता था।
रविवार की सुबह वह अपने खेतों में फसल के लिए दवाई लेने बाबूगढ़ छावनी जा रहा था। जैसे ही वह पुराने हाईवे पर बाबूगढ़ कट के पास पहुंचा, उसकी बाइक की एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल दीपक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, हापुड़ के अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दीपक की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, और ग्रामीण उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे थे।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज आरोपी बाईक चालक की तलाश की जा रही है।












