ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवे- 9 पर घने कोहरे के कारण आपस में भिडी गाड़ियां, ट्रैफिक जाम

नेशनल हाईवे- 9 पर घने कोहरे के कारण आपस में भिडी गाड़ियां, ट्रैफिक जाम

, हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर आधी रात को घने कोहरे के कारण तीन कारें आपस में भिड़ गई, परन्तु कोई घायल नहीं हुआ। दुर्घटना से हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।

जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गुरुवार आधी रात को गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाली लेन में एक अर्टिगा कार में पीछे से आ रही एक अन्य अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। इसी दौरान, पीछे से आ रहा एक पिकअप वाहन भी संतुलन खो बैठा और आगे क्षतिग्रस्त हुई कारों से टकरा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात से ही क्षेत्र में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। इसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर कुछ दूर तक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद राजमार्ग पर थोड़ी देर के लिए यातायात रुक गया था। सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. It’s fascinating how much math underlies even ‘chance’ games! Seeing RTP ranges of 94.5%-98.2% at 588jl games shows they prioritize fair play. Variance is key – low volatility slots offer more consistent wins, it seems! 🤔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page