News
नेशनल हाईवे- 9 पर खड़े कैंटर से टकराई पाकअप व रोडवेज बस ,एक की मौत ,चार घायल

नेशनल हाईवे- 9 पर खड़े कैंटर से टकराई पाकअप व रोडवेज बस ,एक की मौत ,चार घायल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर गुरुवार सुबह सड़क पर खराब खड़े कैंटर से एक एक करके पीक अप गाड़ी व रोडवेज बस टकरा गई। जिससे हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई ,जबकि चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना से नेशनल हाईवे- 9 पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के नेशनल हाईवे- 9 बाईपास पर शिवा ढ़ाबे के निकट देर रात एक कैंटर खराब हो गया था। गुरुवार सुबह बदायूं जिले के असौली गांव निवासी प्रेमपाल अपनी पिकअप में प्रिंस, उर्मिला और सतपाल के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे। शिवा ढाबे के पास पिकअप खराब खड़े कैंटर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस भी दोनों वाहनों जा टकराई।
दुर्घटना में प्रेमपाल, प्रिंस, उर्मिला और सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में फंसी एक महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण सभी को मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान सतपाल की मृत्यु हो गई। बाकी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना से हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पीएम को भेज क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।












