नेशनल हाईवे- 9 पर किराना व्यापारी के मुनीम से लाखों की लूट, मारपीट कर किया घायल

नेशनल हाईवे- 9 पर किराना व्यापारी के मुनीम से लाखों की लूट, मारपीट कर किया घायल
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर कार व बाइक सवार बदमाशों ने चीनी, घी व्यापारी के मुनीम को रास्ते में रोक मारपीट कर लाखों रुपए की लूट कर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के एक चीनी, घी व्यापारी गोपाल जी का मुनीम सोमवार को सामान की हापुड़ से पेमेंट लेकर बाईक से लौट रहा था, तभी टोलटैक्स के पास बाईक व कार सवार बदमाशों ने मुनीम
अजय पाल से मारपीट कर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल मुनीम को अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की जांच में जुट गई। दिनदहाड़े हुई लूट से हड़कंप मच गया।












