M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नेशनल हाईवे- 334 पर बाईक सवार एक परिवार के पांच सदस्यों को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाला कैंटर चालक गिरफ्तार 

नेशनल हाईवे- 334 पर बाईक सवार एक परिवार के पांच सदस्यों को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाला कैंटर चालक गिरफ्तार
 हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे -334 पर टोल बचाने के चक्कर में रॉग साइड चलकर बाईक में टक्कर मारकर चार बच्चों सहित पांच लोगों को कुचलने के आरोपी कैंटर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मजीदपुरा निवासी दानिश (35) दो दिन पूर्व   अपनी  पत्नी रेशमा, बड़ी बेटी मायरा (10), छोटी बेटी समायरा (7), भतीजा समर (8), साला शहजादे, उसकी पत्नी अरिता, पड़ोसी वकील की बड़ी बेटी इंशिया, छोटी बेटी अरीबा और बेटा माहिम (9) को दो बाईकों व स्कूटी से  स्कूल के स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। वापस घर लौटते समय पड़ाव गांव के पास रॉग साईड आ रहे एक  कैंटर ने  बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दानिश सहित पांच बच्चोंं की मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कैंटर चालक हाथरस निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उस दिन वह टोल टैक्स बचाने के लिए कैंटर को गलत दिशा में ले जा रहा था।  पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार टोल बचाने के लिए रोंग साइड से वाहन निकाल चुका था। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page