ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवे के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट में बने अवैध निर्माण होंगे
ध्वस्त:सचिव


-एचपीडीए अधिकारियों के निर्देश पर अवैध निर्माण चिन्हित करने का कार्य जारी
हापुड़-
जनपद में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में राष्टï्रीय
राजमार्ग-9 के दोनों ओर 100 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण
शीघ्र ध्वस्त किये जायेंगे। प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण को
चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं एचपीडीए द्वारा समय-सयम पर
अभियान चलाकर अवैध निर्माण व प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा
रही है।
       हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने
बताया कि प्राधिकरण के अधिसूचित विकास क्षेत्र में लागू हापुड़ महायोजना
2005,पिलखुवा महायोजना 2021 एवं गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट महायोजना 2021 में
दर्शित एवं एनसीआर प्लालिंग बोर्ड के नियमों के अनुसार महायोजना से बाहर
लेकिन प्राधिकरण अधिसूचित विकास क्षेत्र में स्थित राष्टï्रीय राजमार्ग
के दोनों ओर 100 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट में प्राधिकरण जोनिंग रेग्युलेशन
के नियमों के अधीन प्राधिकरण बोर्ड से दिये जाने वाली क्रियाओं की
मानचित्र स्वीकृति के बिना कोई निर्माण यूपी नगर योजना एवं विकास अधिकारी
1973 के विरुद्घ होगा,जिस पर प्राधिकरण द्वारा सीलिंग व ध्वस्तीकरण की
कार्यवाही की जायेगी।
        उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट में निर्माण के उद्देश्य से किसी
प्रकार की भूमि का क्रय विक्रय से पूर्व प्राधिकरण नियमों की जानकारी व
निर्माण से पूर्व प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति होना जरूरी है। ग्रीन
बेल्ट में बने अवैध निर्माणों को प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा चिन्हित
कराया जा रहा है। शीघ्र ही अभियान चलाकर पुलिस बल,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी
में हापुड़ बाईपास के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट में बने अवैध निर्माण ध्वस्त
करने की कार्यवाही की जायेगी।
     गौरतलब है,कि बुलन्दशहर रोड बाईपास पर 100 मीटर की ग्रीन बेल्ट में
अवैध निर्माण व प्लाटिंग की भरमार है। लोगों द्वारा बखौफ होकर ग्रीन
बेल्ट में दिन रात अवैध निर्माण कराये जा रहे है।
————


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page