ATMS College of Education Menmoms
News

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जंयती मनाई गई, बच्चों को किया सम्मानित

हापुड़़। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जन्मदिवस  जयन्ती समारोह समिति द्वारा जैन कन्या इण्टर कॉलिज में आयोजित समारोह में नगर के अनेक ने भाग लिया।

समारोह को सम्बोधित करते हुये साहित्यकार डॉ अशोक मैत्रेय ने कहा कि नेताजी ऐसे व्यक्तित्व रहे जिनकी विश्व में को उपमा नहीं है। नेताजी ने अपना सर्वस्य देश पर न्यौछावर कर दिया था। हमें नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी जीवन में संघर्ष करने तथा शिक्षित होने पर हमेशा बल दिया। इसी मन्त्र से हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

समाज सेवी राम नरेश शर्मा ने कहा कि नेताजी के बताये रास्ते पर चलकर ही देश आगे बढ़ सकता है। नेताजी अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी थे। नेताजी के आदर्शों पर चलकर ही हम अपने जीवन को ऊँचाईयों पर ले जा सकते हैं। समाजसेवी ललित कुमार अग्रवाल (छावनी वाले) ने कहा कि नेताजी ने जो आदर्श स्थापित किये थे उन पर चलकर हम आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने देश की सबसे बड़ी परीक्षा आई.सी.एस. पास की परन्तु अंग्रेजों की नौकरी करना गंवारा नहीं किया।

प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार गोहित ने कहा कि नेताजी ने देश से बाहर रहकर आजाद हिन्द फौज का गठन कर देश की स्वतन्त्रता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया। जिससे यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

प्रधानाचार्या  पारूल त्यागी ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए जो कार्य किया उसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता परन्तु नेताजी को आजाद भारत में जो सम्मान मिलना चाहिए था वो नहीं मिल सका।। प्रधानाचार्या प्रभा यादव ने कहा कि 1942 में यदि देश के कांग्रेसी नेताओं का सहयोग नेताजी को मिला होता तो यह देश 5 साल पहले ही आजाद हो गया होता।

इस अवसर पर शिक्षा को समर्पित चौ० ताराचन्द जनता इण्टर कॉलिज की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रभा यादव तथा आर०एस०के० इण्टर कॉलिज, सिम्भावली के प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार गोहित को शॉल ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र देकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। जैन कन्या इण्टर कॉलिज की प्रधानाचार्या  पारूल त्यागी को रानी झाँसी सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

समिति के अध्यक्ष ज्ञानचन्द शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आशुतोष आजाद ने किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। समारोह के उपरान्त छात्र-छात्राओं ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया। नगर के कई स्थानों पर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, समस्त अध्यापक – अध्यापिकाओं तथा विद्यालयों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये।

समारोह में – टैगोर शिक्षा सदन इण्टर कॉलिज, गुरुनानक जू० हाई स्कूल, जैन कन्या इण्टर कॉलिज, आर्य कन्या इण्टर कॉलिज, संजय गांधी पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, राम स्वरूप जूनियर हाई स्कूल, टैगोर पब्लिक इण्टर कॉलिज, दीवान इण्टर कॉलिज, अक्षरा एजुकेशन सोसाइटी, होली चाइल्ड जूनियर हाईस्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

   समारोह में ललित कुमार छावनी वाले, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, संजय त्यागी , डॉ नरेन्द्र केन, अविनाश अग्रवाल, राम नरेश शर्मा, मैरीनो इंडस्ट्रीज, राजीव गुडलक, उमेश कुमार शर्मा, महावीर वर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, रविन्द्र शर्मा का सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page