आरपीएफ का सराहनीय कार्य: ट्रेन में मां से बिछड़ी बच्ची को मिलाया

आरपीएफ का सराहनीय कार्य:
ट्रेन में मां से बिछड़ी बच्ची को मिलाया
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के
ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर 6 वर्षीय बच्ची ट्रेन में अपनी मां से बिछड़ गई। आरपीएफ ने बच्ची को उसकी मां से मिलवा दिया।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक महिला अपनी बेटी के साथ सफर कर रही थी। ब्रजघाट स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर महिला प्लेटफॉर्म पर उतर गई, लेकिन जल्दीबाज़ी में बच्ची ट्रेन में ही छूट गई। ट्रेन आगे बढ़ने के बाद मां ने देखा तो घबराकर परेशान हो उठी और किसी तरह हापुड़ स्टेशन तक
पहुंची। वहीं, जब ट्रेन सिंभावली स्टेशन पहुंची तो बच्ची को अकेले रोते देख यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना पर आरपीएफ चौकी प्रभारी केसर सिंह मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपनी देखरेख में लेकर चौकी ले गए।
आरपीएफ ने बच्ची से बातचीत कर उसका पता लगाया और तुरंत उसकी मां से संपर्क साधा। कुछ ही समय बाद मां को बुलाकर बच्ची को सकुशल उसके सुपुर्द कर दिया गया।












