निजी कम्पनी की महिलाकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में गढ़ निवासी एक निजी कम्पनी की महिला कर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर के गांव बागड़पुर निवासी सरिता (31) एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। वह हापुड़ के प्रीत विहार में किराए के मकान में अकेले रहती थी। देर रात तक दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। देर रात मामले की सूचना पड़ोसियों को मिली तो खिड़की से झांककर देखने पर उसका शव कमरे में फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और जांच-पड़ताल शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।












