हाईवें पर चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक, लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

हाईवें पर चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक, लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार को एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार जलकर राख हो गई। फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पिलखुवा क्षेत्र में एक कार हापुड़ से गाज़ियाबाद जा रही थी, तभी निजामपुर बाईपास के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। जिससे कार में बैठे उत्तराखंड निवासी चिराग अग्रवाल ने अपने परिजनों सहित कार से कूद कर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही पुलिस व फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।











