ATMS College of Education Menmoms
News

निकाय चुनाव के दौरान गजराज सिंह की कांग्रेस में वापसी में हो सकती है मुश्किल, कांग्रेस को मुश्किल में छोड़कर भागनें वालों की कोई वापसी नहीं,मेरे रहते यूपी में यह सम्भव नहीं – प्रियंका गांधी

हापुड़। हापुड़ सुरक्षित सीट से चार बार विधायक रहे व पूर्व कांग्रेसी नेता द्वारा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रालोद के टिकट पर चुनाव लड़नें वालें गजराज सिंह ने निकाय चुनाव से ठीक पहलें कांग्रेस में वापसी को प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर अनुरोध किया हैं, परन्तु प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस को मुश्किल में छोड़कर भागनें वालों की मेरे रहते यूपी में कोई वापसी सम्भव नहीं हैं, कांग्रेस का मुसीबत में साथ देनें वालों का ही सब चीजों पर अधिकार हैं। हांलांकि नगर कांग्रेस कमेटी पूर्व विधायक की कांग्रेस में वापसी की मांग कर रही हैं, जबकि जिला कमेटी ने पूर्व विधायक का कांग्रेस बैठक में स्पष्टीकरण ना देनें का आरोप लगाया हैं।

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक का पक्ष जानने के लिए बुधवार को एक बैठक बुलाई। इस बैठक में शामिल ही नहीं हुए।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हापुड़ सदर सीट से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया था। रालोद के चुनाव चिन्ह पर सदर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा। यहां गजराज सिंह ने भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती को पूरी टक्कर दी। लेकिन भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती से चुनाव हार गए। अब नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका हापुड़ सीट एससी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद गजराज सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर पार्टी ज्वाइन करने की इच्छा जताई।

गजराज सिंह ने लखनऊ और दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।, लेकिन उन्हें जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक प्लाजा में कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा. संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष, अभिषेक गोयल की मौजूदगी में गजराज सिंह का पक्ष जानने के लिए बैठक बुलाई गई। लेकिन इस बैठक से पूर्व विधायक गजराज सिंह ने दूरी बनाए रखी। हालांकि जिला व शहर कांग्रेस की पूरी बैठक गजराज सिंह पर ही “केंद्रीत रही। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि जिला व शहर कांग्रेस कमेटी एक साथ फैसला करेंगी। हालांकि गजराज सिंह अपना पक्ष रखने क लिए बैठक में आए नहीं।

उधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साफ तौर पर कहा कि
कांग्रेस को मुश्किल में छोड़कर भागनें वालों की मेरे रहते यूपी में कोई वापसी सम्भव नहीं हैं, कांग्रेस का मुसीबत में साथ देनें वालों का ही सब चीजों पर अधिकार हैं। उन्हीं को टिकट व पद दिए जायेगें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page