ATMS College of Education Menmoms
News

डीएम के आदेश के बावजूद भी खुले स्कूल, जांच के बाद होगी कार्रवाई – नगर शिक्षा धिकारी

डीएम के आदेश के बावजूद भी खुले स्कूल, जांच के बाद होगी कार्रवाई – नगर शिक्षा धिकारी

हापुड़।जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के मनाही के आदेश के बावजूद भी जिले के कुछ स्कूल शुक्रवार को खोले गए और बच्चों को ऑफलाइन पढ़ाई के लिए बुलाया। इस दौरान कई अभिभावकों ने भी शिकायत की और स्कूलों की मनमानी पर सवाल उठाए। नगर के लज्जा पुरी में एक जूनियर हाईस्कूल खोला गया।

जिले में कांवड़ यात्रा के चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। इससे सड़कों पर जाम की भी समस्या देखने को मिल रही है, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भी काफी समय लग रहा था। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही डीएम अभिषेक पाण्डेय ने 18 से 23 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए।

आदेश में जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों को 23 जुलाई तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगाने को कहा, मगर आदेश के बावजूद भी नगर क्षेत्र की बैंक कालोनी स्थित मदर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को बच्चों को पढ़ाई के लिए बुलाया गया। साथ ही अन्य स्कूल में भी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को स्कूल बैग के साथ छोड़ने जाते नजर आए।

इस संबंध में नगर शिक्षा धिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि मामले में डीएम के निर्देश के बावजूद भी जांच के बाद नोटिस भेजकर कार्यवाही की जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page