ATMS College of Education Menmoms
News

नाबालिग से दोस्ती कर युवक ने की आईडी हैक , अश्लील फोटो किए वायरल 

नाबालिग से दोस्ती कर युवक ने की आईडी हैक , अश्लील फोटो किए वायरल
 हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग से युवक ने सोशल मीडिया से दोस्ती की और उसकी एडिट अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिम्भावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने  बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही है। बेटी अपनी पढाई फोन के माध्यम से भी करती है। बेटी की इंस्टाग्राम आईडी पर करीब सात दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी दोस्ती करने के लिए मैसेज भेजा। उनकी बेटी ने उसकी दोस्ती को स्वीकार कर लिया।
युवक ने उसकी बेटी से अक्सर
बात करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को अपने प्रेमजान में फंसा लिया और उसको बहला फुसला कर अश्लील बाते करने लगा। उसके बाद आरोपी उसकी बेटी से मिलने को लेकर ब्लेक मैल करने लगा।
उनकी बेटी ने मिलने से मना किया तो आरोपी ने उसकी आईडी हैक करके फोटो व विडियो चोरी की ली। जिन्हें अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page