नाबालिग छात्र ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए जहर की पुड़िया के साथ सोसाइड करने की कोशिश का झूठा वीडियो किया वायरल , पुलिस ने लगाई डांट

नाबालिग छात्र ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए जहर की पुड़िया के साथ सोसाइड करने की कोशिश का झूठा वीडियो किया वायरल , पुलिस ने लगाई डांट
हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में नौ वीं कक्षा के एक छात्र ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए जहर की पुड़िया के साथ सोसाइड करने की कोशिश का झूठा वीडियो वायरल किया । सूचना पर पुलिस ने छात्र का पता लगाकर घर पहुंच डांट लगाई , जिस पर छात्र ने माफी मांगी।
जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी नौं वी कक्षा के एक छात्र इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहता है, उसके बावजूद भी इंस्टाग्राम पर उसके ज्यादा व्यूज और सब्सक्राइ नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद छात्र ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए एक योजना बनाई।
छात्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें हाथ में जहर की पुड़िया दिख रही थी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी जिंदगी का आज आखिरी दिन है और रात के बाद मैं कभी नहीं मिलूंगा आपको।’ यह वीडियो पोस्ट होते गुरूगाम के इंस्टाग्राम मेटा कन्ट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सिम्भावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पर हाजीपुर स्थित छात्र के घर पहुंच गए। पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने यह वीडियो केवल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों व छात्र से बातचीत कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी, जिस पर छात्र ने अपनी ग़लती मानते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने का वादा किया।












