ATMS College of Education Menmoms
News

समस्यायों को लेकर प्रशासन से नाराज़ हुए व्यापारी,की समाधान की मांग

समस्यायों को लेकर प्रशासन से नाराज़ हुए व्यापारी,की समाधान की मांग

हापुड़। जिला उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने समस्यायों के समाधान ना होने पर अधिकारियों से नाराज़गी जताते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र एमजी रोड में सड़क व नाली की मरम्मत, जल निकासी की समस्या प्रमुखता से रखी। मसूरी से धौलाना तक सड़क का
चौड़ीकरण, अतरपुरा चौपला से पक्का बाग तक नाले की सफाई कराने, दिल्ली रोड पर बिजली ट्रिपिंग की समस्या, ग्राम पटना में नई मंडी पर खड़ंजा लगवाने की समस्याओं के समाधान की भी मांग की।

बैठक में व्यापारियों ने समस्यायों के समय पर समाधान ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समाधान की मांग की।

इस मौके पर उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह, विजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम चौबे, संजय सिंहल, प्रभात अग्रवाल, ललित कुमार छावनी वालें,, अमन ,संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page