M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नशीला पदार्थ पिलाकर सहेली व उसके भाई पर छात्रा ने अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए की डिमांड का आरोप, एफआईआर दर्ज 

नशीला पदार्थ पिलाकर सहेली व उसके भाई पर छात्रा ने अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए की डिमांड का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक छात्रा ने अपनी सहेली व उसके भाई पर धोखें से  कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर  फोटो और वीडियो बनवाकर एडिट कर वायरल करनें की धमकी देकर दो लाख रुपए की मांग का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
गढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने कोतावली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी बेटी गढ़ के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। कॉलेंज की एक सहेली जून माह में बेटी को घर से बुलाकर ब्रजघाट ले गई। जहां पहले से ही सहेली का भाई और मां समेत अन्य परिजन मौजूद थे। जिन्होंने सोची समझी साजिश के तहत कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेटी को बेहोश कर दिया और फिर
उसके फोटो और वीडियो बना ली। जिन्हें एडिटिंग से नग्न रूप देकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दो लाख की रकम मांगी जा रही है। जिसका विरोध करते हुए शिकायत करने पर बेटी की सहेली के परिजन गाली गलौज और जातिसूचक शब्द कहते हुए मुंह बंद न रखने पर भविष्य में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से बेटी और परिजनों के साथ ही वह भी मानसिक तौर पर बुरी तरह परेशान चल रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page