लावारिस शव का हाथ व सिर को मुंह में दबाकर कुत्ते ने लगाई सड़क पर दौड़, मचा हड़कंप

लावारिस शव का हाथ व सिर को मुंह में दबाकर कुत्ते ने लगाई सड़क पर दौड़, मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास पड़े एक लावारिस शव का हाथ व सिर मुंह में दबाकर एक कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए दिखाई दिया। जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड़ स्थित प्रीत विहार में शनिवार देर शाम एक क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। इसी दौरान आवारा कुत्ते एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर और हाथ मुंह में दबाकर दौड़ते हुए दिखाई दिए। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम टहलने के दौरान कुछ लोगों ने कुत्तों को तेज रफ्तार में सोसायटी की ओर दौड़ते देखा। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुत्तों के मुंह से खून टपकता देख शक हुआ। कुछ दूर जाते ही कुत्तों के मुंह से इंसानी सिर और हाथ नीचे गिर पड़े। देखते ही देखते स्थल पर भीड़ जुट गई।
पुलिस टीम ने कुत्तों की दिशा में तलाश की और रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचे। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत धड़ मिला। आसपास शरीर के और हिस्से भी बिखरे थे।
थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त है,
शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।












