नगर पालिका शहर के 6 स्थानों पर बनायेगी स्वागत द्वार, 59 लाख रुपए का टेंडर तीसरी बार जारी

नगर पालिका शहर के 6 स्थानों पर बनायेगी स्वागत द्वार, 59 लाख रुपए का टेंडर तीसरी बार जारी
हापुड़।
नगर पालिका द्वारा शहर के सौन्दर्यकरण के लिए छह मार्गों पर 59 लाख से स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। नगर पालिका ने तीसरी बार टेंडर निकाला है। अब तक बजट की कमी के चलते ठेकेदार टेंडर लेने से बच रहे थे।
हापुड़ नगर पालिका द्वारा शहर के दिल्ली रोड पर 16.15 लाख, गढ़ रोड पर 10.67 लाख, मोदीनगर रोड पर 5.33 लाख, बुलंदशहर रोड पर 10.67 लाख और मेरठ रोड पर 16.15 लाख से पालिका सीमा पर स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। स्वागत द्वार बनने बाहर से आने वाले लोगों को लाभ होगा। इनपर सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि करीब 59 लाख रुपये स्वागत द्वार पर खर्च किए जाएंगे। पूर्व में तकनीकी दिक्कतों के कारण गेटों का निर्माण नहीं हो सका था।