नगर पालिका की लापरवाही: अंधेरे में डूबा राम गंज

नगर पालिका की लापरवाही: अंधेरे में डूबा राम गंज
हापुड़। नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते रामगंज अंधेरें में डूबा रहता है। लोगों की शिकायतों के वावजूद पालिका कर्मियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
जानकारी के अनुसार श्री नगर कॉलोनी वार्ड 34 अंतर्गत आने वाली कॉलोनी रामगंज में राशन वाली गली हुई अंधकार मय, स्थानीय नागरिकों के अनुसार पिछले काफी दिनों से राशन वाली गली की स्ट्रीट लाइटे काफी समय से बंद पड़ी हुई है अंधेरा रहने के कारण शाम ढलते ही महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों में आवारा जानवरों जैसे कुत्तों के काटने, नाली में गिरने , झपटमारों का भय बना रहता है, स्थानीय नागरिकों का जन प्रतिनिधि सभासद से निवेदन है कि उपरोक्त समस्याओं का तत्काल निदान करे क्योंकि रामगंज में रात में जाने की कोई भी हिम्मत भी नहीं कर पा रहे साथ ही साथ सफाई व्यवस्था पर भी सुधार करने मांग की गई है, जिससे बरसात के कारण होने वाली बीमारियों व विषैले सर्पों आदि का खतरा न बन सके, जिसके कारण सभी लोगों में काफी रोष व्याप्त है,।
शिकायत कर्ताओं में डॉ पंकज त्यागी, दिनेश तोमर, प्रवीण गाबा, राजीव तोमर, नीरज खरबंदा, ज्वाला जी, सुशील जग्गा आदि शामिल रहे।












