अधिकारियों ने जूस पिलाया,पीडि़त किसान ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की खत्म

हापुड़।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण भूमि के विवाद के मामले से नाराज किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने पूर्व घोषणा के अनुसार गत शनिवार को जिला मुख्यालय पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचे। वहां अधिकारियों ने जूस पिलाकर पीडि़त किसान की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कराई। साथ ही पुलिस,प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों के आश्वासन पर पीडि़त किसान ने आत्मदाह का निर्णय टाला,और वापिस घर लौट गया।
दिल्ली रोड स्थित चमरी निवासी पीडि़त किसान नूतन प्रकाश त्यागी विभिन्न मांगों को लेकर गत 11 नवंबर से हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण गेट के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा था। उन्होंने कहा था कि उनकी मांगों को पूर्ण नहीं किया तो वह 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आत्मदाह करेगा।
गत 15 नवंबर की सुबह पीडि़त किसान नूतन प्रकाश त्यागी जिला मुख्यालय पहुंचा गया,जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों में भी हडक़ंप मच गया।
इसी बीच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार,डिप्टी कलेक्टर साक्षी शर्मा,एचपीडीए के प्रभारी सचिव अमित कादियान,नायब तहसीलदार नितिन कुमार,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट व एलआईयू इंस्पेक्टर ममता नेगी आदि जिला मुख्यालय पर पहुंचे।
जिला मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों ने जूस पिलाकर पीडि़त किसान की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कराई। साथ ही अधिकारियों द्वारा मांगों को शासन स्तर से पूर्ण कराने का आश्वासन देने पर किसान ने आत्मदाह का निर्णय टाला और अपने घर को वापिस लौट गया। जिसके उपरांत जिला प्रशासन व एचपीडीए अधिकारियों ने राहत की सांस ली।













If you are looking for a quick and easy access point, then 555uglogin is the place to go. Access the website here 555uglogin.