fbpx
News

नए लेबर एक्ट के हिसाब से कर्मचारियों को वे तनमान दिलाएं- मनोज बाल्मीकि

आयोग के सदस्य ने किया श्रम आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
यूपी राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने शुक्रवार को हापुड़ स्थित श्रम विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सहायता श्रम आयुक्त को कर्मचारियों को नए लेबर एक्ट के हिसाब से वेतनमान दिलानें के निर्देश दिए।
श्रम विभाग पर पहुंचने पर सहायक श्रम आयुक्त सुभाष यादव व श्रम प्रवर्तन अधिकारी उमेश यादव ने आयोग के सदस्य का अभिवादन किया।

आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने उत्तर प्रदेश सरकार के नए लेबर एक्ट के बारे में सहायक श्रम आयुक्त सुभाष यादव से विस्तार से जानकारी लेते हुए जनपद में सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों और संस्थानों आदि मैं नए लेबर एक्ट के हिसाब से कर्मचारियों को वेतनमान दिलाने के सहायक श्रम आयुक्त सुभाष यादव को निर्देश दिए।
सहायक श्रम आयुक्त सुभाष यादव ने श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी माननीय आयोग के सदस्य को विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि के साथ डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ,शमशाद अंसारी, शिवम आदि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page