M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, एफआईआर दर्ज

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग किशोरी ने युवक पर चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके गांव में किराए के मकान में रहता था, जहां उसकी मुलाकात हुई थी। उसी स्थान से शुरू हुई छल-फरेब भरी बातचीत ने धीरे-धीरे युवती के साथ उसके संबंधों का आधार तैयार किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण किया। वह शादी के लिए कहती तो वह बार-बार टालता रहा।

जब उसने सख्ती से शादी के लिए कहा तो, आरोपी ने चेतावनी दी कि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की तो, वह उसे जान से मार देगा। उसके शव का पता भी नहीं लगने देगा। जिसके बाद नाबालिग के साथ उसकी मां कोतवाली पहुंची और शिकायत की।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page