पंजाबी सभा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर , 44 लोगों की आंखों में पाया गया मोतियाबिंद

पंजाबी सभा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर , 44 लोगों की आंखों में पाया गया मोतियाबिंद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
पंजाबी सभा समिति के तत्वावधान में तुलाराम की धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उदघाटन वरिष्ठ कर अधिवक्ता मनोहर लाल दुआ द्वारा किया गया।
पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने बताया कि जाँच शिविर में 160 लोगों के नेत्रों की निशुल्क जांच की गई, जिसमें से लगभग 44 लोगों को मोतियाबिंद पाया गया।
शिविर के संयोजक विनोद थापर और संदीप अनेजा ने बताया कि जिन लोगों को मोतियाबिंद है, उनका ऑप्रेशन लायंस आई हॉस्पिटल, गाजियाबाद द्वारा निशुल्क किया जाएगा। इन रोगियों को भेजने की व्यवस्था भी हापुड़ से निशुल्क रहेगी। शिविर सभा के संरक्षक मनमोहन कक्कड़ और सुभाष खुराना एवं पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी के निर्देशन में संपन्न हुआ और शिविर के विशिष्ट अतिथि ऋषिलाल चावला रहे।
इस मौके पर ललित किशोर तनेजा, जतिन साहनी, तरुण बाटला, यश तनेजा, सोनू चुग, राजेंद्र आहूजा, सोनू आहूजा, देवेंद्र सेठी, कमल बत्रा, संजय सोडी, सोनू सोडी, बलदेव चुग, मदन भसीन, हितेश नारंग, दिनेश पाहवा, कनिक केहर, कृष्ण गोपाल चुग, राजीव चुग, सुनील सचदेवा, विशाल ढींगड़ा, संजय छाबडा, यशपाल तनेजा, मुकेश गेरा, देवराज आहूजा, संजय बांगा, सन्नी टुटेजा, विशाल मल्होत्रा, हरदीप छाबड़ा, सुधीर अग्रवाल , अरुण अग्रवाल आदि मौजूद थे।













Hi there! I simply wish to give you a big thumbs up for the great info you’ve
got right here on this post. I’ll be returning to your site for more soon.