धान के ट्रक चालक से जबरन अवैध वसूली के आरोप में मंडी समिति के इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज

धान के ट्रक चालक से जबरन अवैध वसूली के आरोप में मंडी समिति के इंस्पेक्टर गिरफ्तार
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर चैकिंग के दौरान मंडी समिति के इंस्पेक्टर पर धान के ट्रक चालक से जबरन 40 हजार रुपए की अवैध वसूली की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करवाई गई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली नरेला मंडी से धान का एक ट्रक लेकर रामपुर की तरफ को आठ अक्टूबर की रात जा रहा था।
पीड़ित दिल्ली निवासी याचित सिरोही ने बताया कि जैसे ही उनका ट्रक गढ़ टोल टैक्स के पास पहुंचा,तो एक व्यक्ति गौरव चौहान ने खुद को गढ़ मंडी समिति का इंस्पेक्टर बताते हुए कागजात चेक किए और कागजों में कमी बताते हुए रामपुर निवासी ड्राइवर जितेन्द्र कुमार एक लाख छहतीस हजार की पेनेल्टी की बात की और 98 हजार रु में सेटेलमेंट कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि मंडी समिति इंस्पेक्टर ने जुर्माना सरकारी खाते में ना करवाकर प्राईवेट खातों में 40 हजार रुपए पेटीएम पैट्रोल पंप कर्मियों के खातों में करवा दिए थे ,जिसकी शिकायत डीएम से की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मंडी इंस्पेक्टर गौरव चौहान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












