fbpx
News

श्रम अधिकारियों से मिलें व्यापारी: बेवजह नहीं होगा व्यापारियों का उत्पीड़न – श्रम उपायुक्त सर्वेश कुमारी

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

श्रम विभाग संबंधित समस्यायों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. ने श्रम अधिकारियों से मुलाकात समस्यायों के समाधान की मांग की।

मंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग हाइड्रो वालों ने कहा कि विभाग के अधिकारी दुकानों या फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर अनावश्यक रूप से उत्पीड़न ना करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएं।

जिलाध्यक्ष बाबूगढ़ छावनी नगर इकाई ने यहां के व्यापारियों की श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा आ रही परेशानियों को लेकर
श्रम उपायुक्त सर्वेश कुमारी व श्रम अधिकारी विजय पाल शर्मा से मुलाकात कर उनकी समस्याएं रखीं। सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी ने कहा कि व्यापारियों का बेवजह उत्पीड़न नहीं होगा एवं पूरा सहयोग किया जाएगा।

इस मौकें पर बाबूगढ़ नगराध्यक्ष डॉक्टर आशु गोयल, कुलदीप वर्मा उपाध्यक्ष, सुनील वर्मा, त्रिलोक चंद सभासद, संजीव सभासद, राजीव शर्मा चेयरमैन साहब, तरुण गुप्ता महामंत्री, अर्जुन शर्मा, एवं दीपक बंसल जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page