ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दो बच्चों की मां नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग हुई फरार, प्रेमी दे रहा पति को धमकी

हापुड़।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर नगदी व जेवरात लेकर अपने प्रेमी सहित फरार हो गई। पीड़ित पति ने प्रेमी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी ने जांच के बाद एफआईआर के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि
उसने तीन साल पहले दिल्ली के जी.बी.बी. हॉस्पिटल के सामने रहने वाली महिला से शादी की थी। दोनों के बीच सबकुछ सामान्य था। दो बच्चों के जन्म के बाद घर-आंगन खुशियों से गूंज उठा था।

उन्होंने बताया कि पत्नी का परिचय हापुड़ निवासी रोहित चौधरी से हुआ। पिछले दो महीनों से दोनों की मुलाकातें गुपचुप तरीके से जारी थीं। पति ने जब पत्नी के बदलते व्यवहार पर शक किया तो उसे इस प्रेम प्रसंग की भनक लगी।

उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2025 की रात को पत्नी दोनों छोटे बच्चों को घर में अकेला छोड़कर रोहित चौधरी के साथ चली गई। जाते-जाते वह घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के कई जेवर भी साथ ले गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी के प्रेमी ने धमकी देते हुए कहा कि हथियार उठाने पर मजबूर मत करो।महिला अब किसी की पत्नी नहीं, बल्कि मेरी प्रेमिका है। अगर हमारे बीच कोई आया तो उसे मैं जान से मार दूंगा। जरूरत पड़ी तो मैं आत्महत्या कर तुम्हें और तुम्हारे परिवार को फंसा दूंगा।

मामले को लेकर पीड़ित पति एसपी ज्ञानंजय सिंह के पास पहुंचा। एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए एफआईआर के निर्देश दिए हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page