M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

पड़ोसियों का दुस्साहस महिला को घर में अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

पड़ोसियों का दुस्साहस महिला को घर में अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

मोदीनगर

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप दूसरे धर्म में तीन आरोपितों पर लगाया गया है। घटना अगस्त 2023 की है। मामले में जब स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने भोजपुर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिये हैं।

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति किसान हैं। उनकी पत्नी गृहणी हैं। 30 अगस्त को व्यक्ति खेतों पर थे। पत्नी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी तीन आरोपित आए और दरवाजा खटखटाने लगे। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो आरोपित जबरन घर में घुस गए।



आरोपित महिला को खींचकर कमरे में ले गए। वहां महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। विरोध पर आरोपितों ने महिला को पीटा भी। शाेर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आने लगे तो आरोपित भाग निकले। धमकी दी यदि किसी से इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे। पति को नहीं बख्शा जाएगा। लेकिन महिला ने हौसला रखते हुए पति को सारी बात बताई।



इसके बाद आरोपितों के खिलाफ शिकायत लेकर भोजपुर थाने पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी। महिला ने पुलिस अधिकारियों के यहां भी गुहार लगाई। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। बता दें कि महिला और आरोपित दोनों अलग-अलग धर्म से हैं।



उधर, पुलिस का दावा है कि प्राथमिक जांच में वारदात का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया, इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि कोर्ट के आदेश तक तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यदि आरोपितों की भूमिका सामने आती है तो उन्हें जेल भेजा जाएगा











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page