M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गंगनहर में मिलें युवक का शव दिल्ली के गगनदीप का निकला,परिजनों ने जताई अपहरण कर हत्या की आंशका, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में मिलें एक शव की शिनाख्त दिल्ली निवासी गगनदीप के रूप में हुई। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आंशका जताई है। पुलिस मामलें की जांच में जुटी गई है।

जानकारी के अनुसार सिंभावली के गांव नया बांस के पास मध्य गंग नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव निकालने के दौरान युवक की जेब में एप्पल के आईफोन से उसकी शिनाख्त दिल्ली निवासी गगन दीप के रूप में हुई। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गई है।

सिंभावली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एप्पल आईफोन होने के कारण वह पानी में खराब नहीं हुआ था। शव से मोबाइल बरामद होने के कुछ देर बाद ही परिजनों का फोन आ गया था। जिसके बाद मृतक की पहचान नई दिल्ली के अशोक नगर निवासी गगनदीप के रूप में हुई है।

उधर पीड़़ित परिजनों ने बताया कि
गगनदीप 15 सितंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे बाजार के लिए घर से स्कूटी लेकर निकला था। उसके बाद से गगनदीप का पता नहीं चल पाया था। जिसकी गुमशुदगी थाना हरी नगर पश्चिमी दिल्ली में दर्ज कराई गई थी।



उन्होंने गगन के अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page