fbpx
News

देह व्यापार के भंडाफोड़ में पकड़ी गई एक संस्था की कार्यकत्ता ने पुलिस पर लगाया मारपीट व उत्पीड़न का आरोप,बैकफुट पर आई पुलिस, महिला को संस्था के सुपुर्द कर नहीं दर्ज की एफआईआर

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में तीन दिन पूर्व पुलिस द्वारा एक मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन व्यक्ति सहित 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई एक महिला ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए पुलिस के उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बैकफुट पर आई पुलिस ने महिला को छोड़ते हुए एफआईआर में से नाम हटा दिया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ पुलिस ने तीन दिन पूर्व हापुड़ के मोदीनगर रोड़ पर एक मकान में छापेमारी कर बिहार,नेपाल सहित 12 महिलाओं व तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इस मामले में पकड़ी गई महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वे एक स्वंयसेवी संस्था की कार्यकत्ता है। पुलिस कार्यवाही के दौरान वे मकान में सर्वे कर रही थी। अपने कागजात दिखानें के बावजूद भी पुलिस नहीं मारी और उसके साथ मारपीट कर गिरफ्तार कर लिया था।जिसके बाद पीड़िता ने न्याय ना मिलनें पर आत्मदाह की धमकी दी थी।

सीओ सिटी अशोक सिसौदिया ने बताया कि महिला द्वारा कोई आईकार्ड या अन्य दस्तावेज नहीं दिखाए गए थे।बाद में दस्तावेज दिखाने पर बिना एफआईआर महिला को छोड़ दिया गया था।

Show More

3 Comments

  1. Pingback: 방콕 스타킹
  2. Pingback: more information
  3. Pingback: b4R

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page