ATMS College of Education Menmoms
Health

भूल जाएंगे ग्रीन टी के फायदे जब पीएंगे Blue Tea, गजब की फायदेमंद है फूलों से बनी ये चाय

भारत में आपको चाय के बहुत से शौकीन मिल जाएंगे. भारत में चाय की तलब इतनी है कि जब, जिसको जैसा मौका मिलता है अपनी चाय की तलब को शांत करता है. चाय को लेकर सबकी अपनी-अपनी पंसद होती है. चाय के अलग-अलग रंग और अलग-अलग टेस्ट होते हैं. आज इस रिपोर्ट में एक अलग ही चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है और देखने में एकदम अलग है.

आपने कई तरह की चाय के बारे में सुना होगा, जैसे ब्लैक टी, ग्रीन टी, रेड टी. क्या आपने कभी सुना है  ब्लू टी के बारे में. सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि नीली चाय. अरे आप तो इमेजिन भी करने लगे कि नीली चाय ऐसी दिखेगी. हम आपको बताएंगे की नीली चाय का स्वाद कैसा होता है और ये कैसे बनती होगी. सबसे अच्छी बात है कि इतनी हेल्दी होती है कि इसको आप जरूर पीना चाहेंगे. जानिए इसे बनाने की विधि और गजब के फायदे.

फूलों से तैयार होती है ये चाय
ब्लू टी को फूलों से तैयार किया जाता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए ये चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है. ये चाय अपराजिता के फूलों (Aparajita Flower) से तैयार की जाती है. ये चाय हमारी हेल्थ के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है. अपराजिता के इस फूल को शंखपुष्पी के नाम से भी जाना जाता है.

BLUE Tea बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप पानी को पैन में गर्म करें. पानी के हल्का गुनगुना होने पर इसमें 5 से 6 अपराजिता के फूल को डाल दें. इसे अच्छी तरह से उबलने दें. अब गैस बंद करके इस चाय में एक चम्‍मच शहद मिलाएं और गर्मा-गरम सर्व करें.

ब्लू टी पीने के फायदे
ब्लू टी पीने के काफी फायदे हैं. खासकर शुगर के रोगियों के लिए ये काफी फायदेमंद है. आइए एक नजर डालते हैं इसके फायदों के बारे में

एनर्जी बूस्‍टर 
आप दिन की शुरुआत अगर एक कप ब्लू टी के साथ करेंगे तो आप दिन भर थकान महसूस नहीं करेंगे.

घटाए वजन
वजन घटाने के लिए इस चाय का उपयोग आप सुबह सुबह कर सकते हैं. इसके लिए सुबह एक कप ब्लू टी खाली पेट पिएं आप कुछ ही दिनों में पाएंगे कि आपका वजन कम हो रहा है. फैट बर्न करने में यह चाय काफी फायदेमंद है.

डिटॉक्स करे बॉडी 
यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में काफी कारगर है.

आंखों की रोशनी बढ़ाए
इस चाय को पीने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है. कम उम्र के बच्चों को अगर चश्मा लग गया है तो उन्‍हें भी यह पीनी चाहिए. इसके साथ ही आंखों की थकान, जलन और सूजन को कम करने के काम भी यह आती है.

कंट्रोल में रखती है शुगर लेवल
एक कप ब्लू टी पीने से आपके ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है जिससे आप डायबिटीज की समस्या से बचे रह सकते हैं.

ग्जायटी और डिप्रेशन
ब्लू टी में मौजूद अमीनो एसिड सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. इसके नियमित सेवन से डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम किया जा सकता है. यही नहीं, यह तनाव को दूर करने में भी काफी मददगार है.

महिलाओं के लिए फायदेमंद
जिन महिलाओं को पीरियड्स रेगुलर नहीं होता और वे अनियमित पीडियड्स से परेशान रहती हैं उनके लिए भी यह चाय काफी काम की है. इसलिए आपको भी इस तरह की परेशानी है तो जल्दी से इसको पीना शुरू कर दें.

बालों के लिए लाभदायक
ब्लू टी में क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट बहुत होते है इससे ये हमारी स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page