साइबर ठगों ने कमाई का झांसा देकर खाते से उड़ाई नगदी

साइबर ठगों ने कमाई का झांसा देकर खाते से उड़ाई नगदी
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र में ऑनलाइन कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने गांव टोडरपुरा शादाब राना के बैंक खाते से 89 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित ने बताया कि 18 दिसंबर को वह गांव में ही स्थित सैलून पर बात करवाने गर था। उसी दौरान वहां पहुंचे युवक ने उससे ऑनलाइन एप के माध्यम से काम कर मुनाफा कमाने की बात कही। भरोसे में लेकर आरोपी ने उसका मोबाइल और टाइड नाम की एप्लीकेशन इंस्टॉल कर दी। एप्लीकेशन के वेरिफिकेशन के नाम पर आरोपी ने उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी और ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद 20 दिसंबर को शाम के समय इसी एप के माध्यम से उस बैं से अलग-अलग तीन ट्रांजेक्शन में कुल 89 हजार रुपये निकाल लिए गए।
जब उसे खाते से रुपये कटने की जानकारी हुई, तो उसने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल करता रहा। पीड़ित कर कहना है कि 22 दिसंबर को उसने थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूत कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।












