ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दुल्हे ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या,मचा हड़कंप

हापुड़।

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अलवी नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहित युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब सात बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक सुहेल (26) निवासी अलवी नगर मजदूरी का कार्य करता था। उसकी शादी तीन दिन पहले, 29 अक्टूबर को बदरपुर लोनी निवासी शबनम से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ घर के ऊपर वाले कमरे में रह रहा था। शनिवार दोपहर वह कमरे में चला गया और देर शाम तक नीचे नहीं आया। परिजनों को शंका हुई तो वे ऊपर गए, जहां सुहेल छत के पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला।
घटना देखकर परिवार के लोग बेसुध हो गए। मां राशिदा, पिता असलम और पत्नी शबनम का रो-रोकर बुरा हाल है। सुहेल चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page