HapurNewsUttar Pradesh
दुकान पर सामान लेने के लिए गई बच्चीं से दुकानदार ने की छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र स्थित एक दुकान में सामान लेने गई एक बच्ची से दुकानदार ने छेड़छाड़ की, जिसकी तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को उनकी नौ साल की बेटी गांव में ही स्थित दुकान पर घर का कुछ सामान लेने के लिए गई थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दुकानदार उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह उनकी बेटी आरोपी के चंगुल से छूटकर घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी दुकानदार को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












