HapurNewsUttar Pradesh
दुकान की खिड़की की जाली काटकर चोरों ने की नगदी व सामान चोरी

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मंडी
पार्टिया स्थित दुकान की खिड़की की जाली काटकर चोर नकदी व सामान चोरी करके ले गए। दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की है।
हापुड़ के मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला शिवचरनपुरा निवासी मुकेश ने बताया कि उनकी मंडी पाटिया पर श्री साज हाऊस के नाम से दुकान है। मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण वह शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह आकर उन्होंने दुकान खोलकर देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी खिंड़की की जाली कटी हुई थी। चोर खिड़की की जाली काटकर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए।












