M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कलियुगी बेटे ने घर लौटते समय पिता पर हमला कर किया घायल, एफआईआर दर्ज

कलियुगी बेटे ने घर लौटते समय पिता पर हमला कर किया घायल, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने सगे बेटे पर धारदार हथियार से रास्ते में घर लौटते समय हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

गढ़ के गांव अठसैनी निवासी मतलूब चौधरी गढ़ में हाईवे किनारे फल सब्जी मंडी के पास स्थित इंदिरा नगर कालोनी में रहते हैं। जो किसी घरेलू कामकाज के संबंध में बुधवार को गढ़ के मीरा रेती क्षेत्र में आए हुए थे। जहां से देर शाम करीब साढ़े छह बजे घर को वापस लौटते समय गढ़ चौपला मार्ग पर पूर्व चेयरमैन सोनां सिंह के आवास से पहले उन पर हमला कर दिया गया। सड़क से होकर आने जाने वाले राहगीरों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उपचार के बाद होश ■ आने पर पीड़ित ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। प्मसरूर अहमद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि गढ़ के मीरा रेती क्षेत्र से घर लौटने के दौरान उसके पिता पर सगे भाई सलमान निवासी महावीर कालोनी गढ़ ने अपने दोस्त गफ्फार निवासी गांव बदरखा के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला किया है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page