दिवान ग्लोबल स्कूल (छावनी) में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

*
दिवान ग्लोबल स्कूल (छावनी) में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
दिवान ग्लोबल स्कूल में ध्वजारोहण किया गया और छात्रों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और झांकियों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिनमें छात्रों को संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की आजादी के महत्व के बारे में बताया गया।
*प्रिंसिपल रजनी चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है*
डायरेक्टर विनोद चौधरी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें देश के भविष्य के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।












