दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद हापुड़ पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 46 किलों हाईड्रो फ्लोरिक एसिड व ढ़ाई किलो विस्फोटक के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

हापुड़।
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अलग अलग स्थानों से
हरियाणा व अन्य स्थान से ला रहे 46 किलों हाईड्रो फ्लोरिक एसिड व ढ़ाई किलो विस्फोटक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में देर शाम पुलिस ने चैकिंग के दौरान हिंण्लापुर बम्बा पुलिया पर एक व्यक्ति को प्लास्टिक की बड़ी केन के साथ खड़ा देखा, तो पूछताछ शुरू कर दी।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी मुरादाबाद निवासी शोएब ने पूछताछ में बताया कि केन में 38 किलो हाईड्रो फ्लोरिक एसिड है,जो उसने एक घंटे पहले ही किसी अज्ञात व्यक्ति से बिना कागजातों व अनुमति के खरीदा था। गोलमोल जवाब देने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
उधर थाना पिलखुवा क्षेत्र के ही बुधवार सुबह पुलिस परतापपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों
सीतापुर निवासी शोभित कुमार व विजेंद्र सिंह से दोनों थैलों में ढाई किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में बताया कि वह इसे हरियाणा से लेकर आए हैं।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है।












