M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दिल्ली में राजीव गांधी की जयंती पर हापुड़ से कांग्रेस सेवादल ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मार्च,अर्पित किए श्रद्धा सुमन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और राजीव गांधी ज के समाधि स्थल वीरभुमि जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इससे पहले पूरे देश से आए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता दिल्ली स्थित सेवादल के राष्ट्रीय कार्यालय पर इकठ्ठा हुए।

इसके बाद सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लाल देसाई जी के नेतृत्व में सेवादल के द्वारा लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ मार्च निकाला गया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लाल जी देसाई जी ने कहा कि राजीव जी बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता ये सरकार नाम बदलकर राजीव जी के समर्पण, त्याग और बलिदान को इस देश के इतिहास से नहीं मिटा सकती, लोगों के जेहन में राजीव जी सदा अमर रहेंगे।

इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने कहा की वर्तमान सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है, जिस लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राजीव जी ने मतदान की आयु 18 साल कर दी थी, आज उसी लोकतंत्र को ये सरकार पिंजरे में कैद करना चाहती है। प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा की राजीव जी के प्रति पूरा राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

हापुड शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स ने कहा कि राजीव जी के सपने को कांग्रेस पूरा कर के ही दम लेगी। इस मौके पर सेवादल उपाध्यक्ष अनूप कर्दम, उपाध्यक्ष कुणाल गौतम, उपाध्यक्ष दीपक मोघे, सचिव सचिन कुमार, आकाश कुमार, नितिन सिंह, आकाश सिंह, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार खान, जिला सचिव सुखपाल गौतम, शादक कुरैशी, शादाब मालिक, समीर चौधरी, मुस्तकीम मौजूद रहे

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page