ATMS College of Education Menmoms
News

दिल्ली में प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पत्नी ने पकड़ा पति को, अब सोशल मीडिया पर दे रहा है हत्या की धमकी

दिल्ली में प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पत्नी ने पकड़ा पति को, अब सोशल मीडिया पर दे रहा है हत्या की धमकी

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति को दिल्ली में एक अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिससे क्षुब्ध पति अपनी पत्नी व भतीजे को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बताया कि उसकी शादी अमरोहा के एक व्यक्ति से करीब 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इस कारण वह आए दिन घर में गाली-गलौज और मारपीट करता है। इसकी
जानकारी हुई तो उसने पति को समझाया, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं आ सका। पांच अक्टूबर को जानकारी के आधार पर महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर दिल्ली के कमरे से उसे महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला समझाकर उसे घर ले आई, लेकिन वह दोबारा महिला के पास पहुंच गया है। अब आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर भतीजों का फोटो लगाकर दीपावली से पहले हत्या करने की धमकी दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page