डीएम से मासिक टोल टैक्स पास बनवाने की शिक्षिकाओं ने की मांग, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

डीएम से मासिक टोल टैक्स पास बनवाने की शिक्षिकाओं ने की मांग, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़-
सोमवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष जयश्री के नेतृत्व में पिलखुवा के छिजारसी टोल टैक्स पर विद्यालय आने जाने के लिए अपने वाहनों का मासिक पास बनवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय को एक ज्ञापन सौंपा।
डीएम अभिषेक पाण्डेय को संघ की जिलाध्यक्ष जयश्री ने बताया कि अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने निवास स्थान से विद्यालय पहुंचने के लिए प्रतिदिन छिजारसी टोल से गुजरना पड़ता है और निवास स्थान की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक होने के कारण प्रतिदिन तीन सौ रुपये देना पड़ता है। जिसके कारण जनपद में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन टोल से आने-जाने के लिए विभागीय पहचान-पत्र के द्वारा टोल प्रबंधक से मासिक पास बनाने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने शिक्षिकाओं को इस मामले में समाधान का आश्वासन दिया।












